Select Board & Class

Login

Board Paper of Class 10 2019 Hindi (B) Delhi(SET 2) - Solutions

(i) इस प्रश्न-पत्र के चार खण्ड हैं क, ख, ग और घ।
(ii) चारों खण्डों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(iii) यथासंभव प्रत्येक खण्ड के उत्तर क्रमश: दीजिए।


  • Question 1
    निम्निलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
    सफलता चाहने वाले मनुष्य का प्रथम कर्तव्य यह देखना है कि उसकी रूचि किन कार्यों की ओर अधिक है। यह बात गलत है कि हर कोई मनुष्य हर एक काम कर सकता है। लार्ड वेस्टरफील्ड स्वाभाविक प्रवृत्तियों के काम को अनावश्यक समझते थे और केवल परिश्रम को ही सफलता का आधार मानते थे। इसी सिद्धांत के अनुसार उन्होंने अपने बेटे स्टेनहाप को, जो सुस्त, ढीलाढाला, असावधान था, सत्पुरुष बनाने का प्रयास किया। वर्षों परिश्रम करने के बाद भी लड़का ज्यों का त्यों रहा और जीवन भर योग्य न बन सका। स्वाभाविक प्रवृत्तियों को जानना कठिन भी नहीं है, बचपन के कामों को देखकर बताया जा सकता है कि बच्चा किस प्रकार का मनुष्य होगा। प्रायः यह संभावना प्रबल होती है कि छोटी आयु में कविता करने वाला कवि, सेना बनाकर चलने वाला सेनापति, भुट्टे चुराने वाला चोर-डाकू, पुरजे कसने वाला मैकेनिक और विज्ञान में रूचि रखने वाला वैज्ञानिक बनेगा।
    जब यह विदित हो जाए कि लड़के कि रूचि किस काम की ओर है तब यह करना चाहिए कि उसे उसी विषय में ऊँची शिक्षा दिलाई जाए। ऊँची शिक्षा प्राप्त करके मनुष्य अपने काम-धंधे में कम परिश्रम से अधिक सफल हो सकता है, जिनके काम-धंधे का पूर्ण प्रतिबिम्ब बचपन में नहीं दिखता, वे अपवाद ही हैं।
    प्रत्येक मनुष्य में एक विशेष कार्य को अच्छी प्रकार करने की शक्ति होती है। वह बड़ी दृढ़ और उत्कृष्ट होती है। वह देर तक नहीं छिपती उसी के अनुकूल व्यवसाय चुनने से ही सफलता मिलती है। जीवन में यदि आपने सही कार्यक्षेत्र चुन लिया तो समझ लीजिए कि बहुत बड़ा काम कर लिया।
    (क) लार्ड वेस्टरफील्ड का क्या सिद्धांत था ?
    (ख) इसे उसने सर्वप्रथम किस पर आजमाया ? और क्या परिणाम रहा ?
    (ग) बालक आगे चलकर कैसा मनुष्य बनेगा, इसका अनुमान कैसे लगाया जा सकता है ?
    (घ) सही कार्यक्षेत्र चुनने के क्या लाभ हैं ?
    (ङ) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 2
    निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
    कार्य-थल को वे कभी नहीं पूछते - 'वह है कहाँ',
    कर दिखाते हैं असंभव को वही संभव यहाँ।
    उलझने आकर उन्हें पडती हैं जितनी ही जहाँ,
    वे दिखाते हैं नया उत्साह उतना ही वहाँ।
    जो रुकावट डालकर होवे कोई पर्वत खड़ा,
    तो उसे देते हैं अपनी युक्तियों से वे उड़ा।
    वन खंगालेंगे, करेंगे व्योम में बाजीगरी,
    कुछ अजब धुन काम के करने की उनमें है भरी।
    सब तरह से आज जितने देश हैं फूले-फले,
    बुद्धि, विद्या, धन, वैभव के हैं जहाँ डेरे डले।
    वे बनाने से उन्हीं के बन गए इतने भले,
    वे सभी हैं हाथ से ऐसे सपूतों के पले।
    लोग जब ऐसे समय पाकर जनम लेंगे कभी
    देश की और जाति की होगी भलाई भी तभी।
     
    (क) कर्मवीरों की दो विशेषताएँ बताइए।
    (ख) कैसे कह सकते हैं कि कर्मवीर मनुष्य में काम करने की अजब धुन होती है?
    (ग) किसी देश के नागरिक कर्मवीर हों तो देश को क्या लाभ होता है ?

    अथवा

    हम जब होंगे बड़े, घृणा का नाम मिटाकर लेंगे दम।
    हिंसा के विषमय प्रवाह में, कब तक और बहेगा देश!
    जब हम होंगे बड़े, देखना नहीं रहेगा यह परिवेश!
     
    भ्रष्टाचार जमाखोरी की, आदत बहुत पुरानी है,
    ये कुरीतियाँ मिटा हमें तो, नई चेतना लानी है।
     
    एक घरौंदा जैसा आखिर, कितना और ढहेगा देश,
    जब हम होंगे बड़े देखना, ऐसा नहीं रहेगा देश!
     
    इसकी बागडोर हाथों में, ज़रा हमारे आने दो,
    थोड़ा-सा बस पाँव हमारा, जीवन में टिक जाने दो।
     
    हम खाते हैं शपथ, दुर्दशा कोई नहीं सहेगा देश,
    घोर अभावों की ज्वाला में, कल से नहीं ढहेगा देश।
     
    (क) कविता में बच्चा अपने बड़े होने पर क्या-क्या पिरवर्तन करने का इच्छुक है ? दो का उल्लेख दीजिए।
    (ख) हमारे समाज और परिवेश में क्या-क्या बुराइयाँ आ गई हैं ? उनके क्या दुष्परिणाम हो रहे हैं?
    (ग) कवि क्या शपथ खाता है और क्यों? VIEW SOLUTION


  • Question 3
    शब्द कब तक शब्द ही रहता है, पद नहीं कहलाता ? शब्द तथा पद के एक-एक उदाहरण दीजिए।

    अथवा

    व्याकरणिक नियमों के अनुसार शब्द व पद में क्या अंतर है? VIEW SOLUTION


  • Question 4
    नीचे लिखे वाक्यों में से किन्हीं तीन वाक्यों का रूपांतरण कीजिए -
    (क)  वे हरदम किताबे खोलकर अध्ययन करते रहते थे। (संयुक्त वाक्य)
    (ख)  मैं सफल हुआ और कक्षा में प्रथम स्थान पर आया (सरल वाक्य)
    (ग)  एक बार बिल्ली ने उचककर दो में से एक अंडा तोड़ दिया।  (मिश्र वाक्य)
    (घ)  वह छह मंजिली इमारत की छत थी जिस पर एक पर्णकुटी बनी थी। (सरल वाक्य)
    VIEW SOLUTION


  • Question 5
    (क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो पदों का विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए -
    यथार्थ, शांतिप्रिय, भीमार्जुन

    (ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो को समस्त पद में परिवर्तित करके समास का नाम लिखिए -
    (i) विद्या रूपी धन
    (ii) चंद्र है शिखर पर जिसके अर्थात शिव
    (iii) युद्ध में वीर
    VIEW SOLUTION


  • Question 6
    निम्नलिखित में से किन्हीं चार वाक्यों को शुद्ध कीजिए -
    (क) स्वाति, चित्रा और मधु आएगी।
    (ख) गणतंत्र दिवस परेड को लाखों बालक, वृद्ध और नर-नारी देख रही थी।
    (ग) प्रधानाचार्य आपको बुला रहे हैं। सर !
    (घ) उत्तम चरित्र निर्माण हमारे लक्ष्य होने चाहिए।
    (ङ) आपके बैल हमारे भटकते हुए खेत में आ पहुँचे। VIEW SOLUTION


  • Question 7
    रिक्त स्थान की पूर्ति किन्हीं दो उपयुक्त मुहावरों के द्वारा कीजिए -
    (क) विशेषज्ञ विद्वान को समझाना ऐसा ही है जैसे …………………………………………...।
    (ख) गणित का गृहकार्य करना मुझे ………………………………………. प्रतीत होता है।
    (ग) मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में हमेशा …………………………………… चाहिए। VIEW SOLUTION


  • Question 8
    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
    (क) बड़े भाई साहब को अपनी मन की इच्छाएँ क्यों दबानी पड़ती थीं ?
    (ख) बढ़ती हुई आबादी का पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ा है ? 'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए।
    (ग) 'गिन्नी का सोना' पाठ में शुद्ध आदर्श की तुलना शुद्ध सोने से क्यों की गई है ?

    अथवा

    जापान में चाय पीना एक 'सेरेमनी क्यों है ? VIEW SOLUTION


  • Question 9
    26 जनवरी, 1931 में कोलकाता में हुए घटनाक्रम की उन बातों का वर्णन कीजिए जिनके कारण लेखक ने डायरी में लिखा, "आज जो बात थी वह निराली थी।"

    अथवा

    चा-नो-यू की पूरी प्रक्रिया का वर्णन अपने शब्दों में करते हुए लिखिए कि उसे झेन परंपरा की अनोखी देन क्यों कहा गया है? VIEW SOLUTION


  • Question 10
    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
    (क) मीराबाई ने श्री कृष्ण से अपनी पीड़ा हरने की प्रार्थना किस प्रकार की है ? अपने शब्दों में लिखिए।
    (ख) पर्वतीय प्रदेश में वर्षा के सौंदर्य का वर्णन 'पर्वत प्रदेश में पावस' के आधार पर अपने शब्दों में कीजिए।
    (ग) छाया भी कब छाया ढूँढ़ने लगती है? बिहारी के दोहे के आधार पर उत्तर दीजिए।

    अथवा

    'तोप' को कब-कब चमकाया जाता है? 'तोप' कविता के आधार पर लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 11
    'कर चले हम फ़िदा…' कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

    अथवा

    कविता की पृष्ठभूमि में 'तोप' की अतीत में भूमिका और उसकी वर्तमान स्थिति का वर्णन कीजिए। कवि को क्यों कहना पड़ा -
    "कितनी ही कड़ी हो तोप
    एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।" VIEW SOLUTION


  • Question 12
    कल्पना कीजिए कि एक पत्रकार के रूप में आप हरिहर काका के बारे में अपने समाचार पत्र को क्या-क्या बताना चाहेंगे और समाज को उसके उत्तरदायित्व का बोध कैसे करांगे ?

    अथवा

    टोपी और इफ़्फ़न अलग-अलग धर्म और जाति से संबंध रखते थे पर दोनों एक अटूट रिश्ते से बंधे थे। इस कथन के आलोक में 'टोपी शुक्ला' कहानी पर विचार कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 13
    निम्नलिखित में से किसी विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -
    अ. वृक्षारोपण का महत्व
    • वृक्षारोपण का अर्थ
    • वृक्षारोपण क्यों
    • हमारा दायित्व
    ब. इंटरनेट की दुनिया
    • इंटरनेट का तात्पर्य
    •  सूचना का मुख्य साधन
    • लाभ तथा हानि
    स. आधुनिक जीवन
    • आवश्यक्ताओं में वृद्धि
    • अशांति
    • क्या करें
    VIEW SOLUTION


  • Question 14
    चौराहे पर भीख माँगते बच्चों को देखकर आपको कैसा लगता है ? इस समस्या के समाधान के लिए अपने विचार एक पत्र द्वारा किसी समाचार पत्र के संपादक को लिखिए।

    अथवा

    अपनी पढ़ाई तथा अन्य गतिविधियों के बारे में बताते हुए अपने पिताजी को पत्र लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 15
    आप अपने विद्यालय में सांस्कृतिक सचिव हैं। विद्यालय में होने वाली 'कविता- प्रतियोगिता' में भाग लेने के लिए आमंत्रण हेतु 25-30 शब्दों  में एक सूचना तैयार कीजिए।

    अथवा

    विद्यालय में अायोजित होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए हिन्दी विभाग के संयोजक की ओर से 25-30 शब्दों  में एक सूचना तैयार कीजिए। VIEW SOLUTION


  • Question 16
    दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए दो मित्रों के बीच संवाद लगभग 50 शब्दों में लिखिए।

    अथवा

    दिल्ली में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर दो महिलाओं के मध्य लगभग 50 शब्दों में संवाद लिखिए। VIEW SOLUTION


  • Question 17
    आप एक अच्छे चित्रकार हैं। अपने चित्रों की प्रदर्शनी के लिए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    अथवा

    अपनी पुरानी साइकिल की बिक्री के लिए लगभग 50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। VIEW SOLUTION
More Board Paper Solutions for Class 10 Hindi
What are you looking for?

Syllabus