NCERT Solutions for Class 11 Humanities Hindi Chapter 7 मन्नू भंडारी are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for मन्नू भंडारी are extremely popular among Class 11 Humanities students for Hindi मन्नू भंडारी Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of Class 11 Humanities Hindi Chapter 7 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class Class 11 Humanities Hindi are prepared by experts and are 100% accurate.
Page No 97:
Question 1:
रजनी ने अमित के मुद्दे को गंभीरता से लिया क्योंकि
क. वह अमित से बहुत स्नेह करती थी।
ख. अनित उसकी मित्र लीला का बेटा था।
ग. वह अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने का सामर्थ्य रखती थी।
घ. उसे अखबार की सुर्खियों में आने का शौक था।
Answer:
ग. वह अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने का सामर्थ्य रखती थी।
Page No 97:
Question 2:
Answer:
डायरेक्टर का जवाब शर्मसार कर देता है। वह समस्या को हल करने के स्थान पर ऐसा जवाब देता है, जो एक एजूकेशन डायरेक्टर को शोभा नहीं देता है।
Page No 97:
Question 3:
तो एक और आंदोलन का मसला मिल गया।– फुसफुसाकर बोली गई यह बात –
क. किसने किस प्रसंग में कही?
ख. इससे कहने वाले की किस मानसिकता का पता चलता है।
Answer:
ख. इससे कहने वाले की मानसिकता का पता चलता है कि वह स्त्री द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के प्रति उत्साहित नहीं है।
Page No 97:
Question 4:
'रजनी' धारावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या क्या है? क्या होता अगर-
(क) अमित का पर्चा सचमुच खराब होता।
(ख) संपादक रजनी का साथ न देता।
Answer:
(क) अमित का पर्चा सचमुच खराब होता, तो रजनी की किरकिरी हो जाती। उसे सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता।
(ख) संपादक रचनी का साथ न देता, तो इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाता।
Page No 97:
Question 1:
Answer:
Page No 97:
Question 2:
स्त्री के चरित्र की बनी बनाई धारणा से रजनी का चेहरा किन मायनों से अलग है?
Answer:
Page No 97:
Question 3:
पाठ के अंत में मींटिग के स्थान का विवरण कोष्ठक में दिया गया है। यदि इसी दृश्य को फिल्माया जाए तो आप कौन-कौन से निर्देश देंगे?
Answer:
(क) एक स्टेज बनाया जाएगा। उस पर कुछ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी तथा एक माइक लगा होगा, जिसके माध्यम से अन्य लोगों से संपर्क स्थापित किया जाएगा।
(ख) एक पोस्टर बनाएँगे और उसमें मींटिग के विषय पर लिखा जाएगा। उसे स्टैज पर लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मींटिग वाले स्थान पर भी उसे जगह-जगह लगाया जाएगा।
(ग) दर्शकों के लिए लोगों को बुलाया जाएगा।
Page No 97:
Question 4:
इस पटकथा में दृश्य-संख्या का उल्लेख नहीं है। मगर गिनती करें तो सात दृश्य हैं। आप किस आधार पर इन दृश्यों को अलग करेंगे?
Answer:
पाठ में दृश्य संख्या का उल्लेख नहीं किया गया है। मगर उसे सरलतापूर्वक दृश्यों में बाँटा जा सकता है। हम निम्नलिखित आधार पर दृश्यों को अलग करेंगे-
(क) पहला दृश्य- रजनी की सहेली का घर (यहाँ पर रजनी की अमित से बात हुई थी।)
(ख) दूसरा दृश्य- अमित के स्कूल का दृश्य (यहाँ पर रजनी की हेडमास्टर से बात हुई थी।)
(ग) तीसरा दृश्य- शिक्षा विभाग का दृश्य (यहाँ पर रजनी की निदेशक से बात हुई थी।)
(घ) चौथा दृश्य- रजनी के घर का दृश्य (यहाँ पर रजनी की पति से बात हुई थी।)
(ङ) पांचवा दृश्य- संपादक के कार्यालय का दृश्य (यहाँ पर रजनी की संपादक से बात हुई थी।)
(च) छठा दृश्य- मींटिग का दृश्य (यहाँ पर रजनी की अभिभावकों तथा अध्यापकों से बात हुई थी।)
(छ) सातवां दृश्य- रजनी के घर का दृश्य (यहाँ पर रजनी की अपने पति से बात हुई थी।)
Page No 98:
Question 1:
निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित अंश में जो अर्थ निहित हैं, उन्हें स्पष्ट करते हुए लिखिए-
(i) वरना तुम तो मुझे काट ही देतीं।
(ii) अमित जब तक तुम्हारे भोग नहीं लगा लेता, हम लोग खा थोड़े ही सकते हैं।
(iii) बस-बस, मैं समझ गया।
Answer:
(i) 'काट ही देतीं' का अर्थ हैः खर्चा करवा देतीं।
(ii) 'भोग नहीं लगा' का अर्थ हैः खिला या चखा नहीं देता और थोड़े ही का अर्थ हैः नहीं।
(iii) 'बस-बस' का अर्थ हैः अब नहीं।
Page No 98:
Question 1:
कोई रिसर्च प्रोजेक्ट है क्या? व्हेरी इंटरेस्टिंग सब्जेक्ट।
ऊपर दिए गए संवाद मे दो पंक्तियाँ हैं, पहली पंक्ति में रेखांकित अंश हिन्दी से अलग अंग्रेज़ी भाषा का है जबकि शेष हिन्दी भाषा का है। दूसरा वाक्य पूरी तरह अंग्रेज़ी में है। हम बोलते समय कई बार एक ही वाक्य में दो भाषाओं (कोड) का इस्तेमाल करते हैं। यह कोड मिक्सिंग कहलाता है। जबकि एक भाषा में बोलते-बोलते दूसरी भाषा का इस्तेमाल करना कोड स्विचिंग कहलाता है। पाठ में से कोड मिक्सिंग और कोड स्विचिंग के तीन-तीन उदाहरण चुनिए और हिंदी भाषा में रूपांतरण करके लिखिए।
Answer:
कोर्ड मिक्सिंग के उदाहरण इस प्रकार हैं-
(क) नाइंटी-फाइव तो तेरे पक्के हैं।
(ख) नाइंटी सिक्स नंबर आए थे।
(ग) इयरली एक्जाम्स की, कल ही जिसका रिज़ल्ट निकला है।
(घ) जिन प्राइवेट स्कूलों को आप रिकगनाइज़ कर लेते हैं उन्हें बोर्ड शायद 90% ग्रांट देता है।
कोर्ड कोड स्विचिंग के उदाहरण इस प्रकार हैं-
(क) कांग्रेचुलेशंस अमित।
(ख) व्हॉट डू यू मीन?
(ग) आई मान व्हॉट आई से।
(घ) व्हेरी इंटरेस्टिंग सब्जेक्ट।
Page No 98:
Question 1:
आपने दूरदर्शन या सिनेमा हॉल में अनेक चलचित्र देखें होंगे। पर्दे पर चीज़ें जिस सिलसिलेवार ढंग से चलती हैं उसमें पटकथा का विशेष योगदान होता है। पटकथा कई महत्वपूर्ण संकेत देती है, जैसे-
Answer:
पटकथा हमें ये महत्वपूर्ण संकेत देती हैं-
(क) कहानी के बारे बताना।
(ख) पात्रों के संवाद।
(ग) कहानी में व्याप्त उद्देश्य।
(घ) कहानी से संबंधित दृश्य।
Page No 98:
Question 2:
इस पुस्तक के अपने पसंदीदा पाठ के किसी अंश को पटकथा में रूपातंरित कीजिए।
Answer:
विद्यार्थी इसे स्वयं करें।
View NCERT Solutions for all chapters of Class 14