Select Board & Class

Login

विशेषण

विशेषण की परिभाषा

संज्ञा व सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं;

जैसे - काला, छोटा, लम्बा, ऊँचा, भारी सुन्दर, एक, दो आदि।

उदाहरण

नीलिमा एक अच्छी लड़की है। वह रोज़ सुबह जल्दी उठकर बड़ों को नमस्ते करती है। आज वह अपने दोस्तों के साथ बाज़ार गई थी। उसने गुलाबी रंग की फ्रॉक पहनी थी। बाज़ार जाकर उसने एक किलो सेब खरीदा फिर कुछ पीले फूल खरीदे जोकि बहुत सुंदर हैं।

ऊपर दिए गए अनुच्छेद में रेखांकित शब्द जैसे अच्छी, जल्दी, गुलाबी, एक किलो, पीले फूल, बहुत सुंदर आदि शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बता रहे हैं, अत: ये विशेषण हैं।

विशेषण के भेद :- विशेषण के चार भेद माने जाते हैं -

() गुणवाचक विशेषण

() संख्यावाचक विशेषण

() परिमाणवाचक विशेषण

() सार्वनामिक विशेषण

जो विशेषण शब्द (संज्ञा व सर्वनाम) के गुण दोष, रंग, आकार, अवस्था, स्थिति आदि की विशेषता का ज्ञान (बोध) कराए, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं;

जैसे - बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि।

उदाहरण -

(i) मैंने आज एक चमकीला पत्थर देखा।

(ii) राकेश लंबा है।

(iii) वाह! यह फूल कितने सुंदर हैं।

(iv) सँभलकर चलो! फर्श चिकना है।

यहाँ चमकीला, लंबा, सुंदर तथा चिकना शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के गुणों की विशेषता बता रहे हैं; अत: यहाँ गुणवाचक विशेषण है।

गुणवाचक विशेषण की पहचान :-

विशेषण के साथ कैसा या कैसी प्रश्न करने पर जो भी उत्तर मिलता है, वह गुणवाचक विशेषण होता है।

जैसे :-

(i) कैसी कमीज़?

(ii) नीली कमीज़।

(i) कैसा व्यक्ति?

(ii) दुष्ट व्यक्ति।

To view the complete topic, please

What are you looking for?

Syllabus